Zonal Body

आंचलिक लिस्ट अंचल प्रभारी श्री पदुमकुमार पटेल रायगढ़ 9303991334 श्री सुकनाथ पटेल धर्मजयगढ़9009045784 श्री ओमसागर पटेल तमनार8889822225 श्री पिताम्बरसिंह पटेल जांजगीर 9893162400 बिलासपुर श्री तुलसीराम नायक रायपुर9425214258 श्री नरेश्वर सैलानी,…Continue readingZonal Body

About Agharia Samaj

 समाज का संक्षिप्त इतिहास अखिल भारतीय अघरिया समाज का केन्द्रीय समिति का संविधान पारंपरिक लोक कथाओं के अनुसार – अघरिया राजपूत हैं, जो आगरा के निकट निवासरत थे जो लगभग 1550…Continue readingAbout Agharia Samaj

Central Body

      श्री रामानुज पटेलसंयोजक9425202495 श्री प्रेमशंकर पटेलसंयोजक 9926708880/9617521880 श्री भुवनेश्वर पटेल केन्द्रीय अध्यक्ष 9827911135 /8770409093 श्रीमती गेसमोती पटेल वरिष्ट उपाध्यक्ष7692839892 श्री द्वारिका पटेल कोषाध्यक्ष 9977045499 श्री दीनदयाल पटेल…Continue readingCentral Body

State Body

अवतार पटेल  (रायगढ़ नगर )  9926750666 राजेश पटेल    (रायगढ़ ग्रामीण) 9340007058 नमिता चौधरी (रायगढ़ महिला) 9993535735       हेमंत पटेल खरसिया 7000428429 सुखनाथ पटेल (धरमजयगढ़ )6260773039 प्रभुशंकर नायक (पथलगांव )7000698665      …Continue readingState Body

बागबहरा क्षेत्रीय समिति का निर्वाचन संपन्न

बागबहरा क्षेत्रीय समिति का निर्वाचन संपन्न
अखिल भारतीय अघरिया समाज के सभी 36 क्षेत्रों के पदाधिकारियों का पंचवर्षीय कार्यकाल पूरा होने के बाद धीरे धीरे सभी क्षेत्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जा रहा है। इस तारदम्य में बागबहरा क्षेत्रीय समिति जिला महासमुन्द क्षेत्रीय कार्यकारिणी का आज निर्वाचन पुनर्गठन ग्राम कोमाखान जिला महासमुंद में संपन्न हुआ।
चूंकि क्षेत्रीय समितियों में केवल चार पदों के लिए चुनाव किया जाता है बाकी पदों पर क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से सलाह मशविरा के बाद अपनी पूरी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मनोनयन किया जाता है।
इसलिए चार पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और केंद्रीय प्रतिनिधि के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। क्षेत्र के सामाजिक बंधुओं के आपसी सामंजस्य की वजह से सभी चारों पदों पर केवल एक एक उम्मीदवार ने ही नामांकन दाखिल किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए श्री कलाराम नायक ग्राम लोंदामुड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए श्री अशोक कुमार पटेल ग्राम झबलीबाहरा, कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री अर्जुन पटेल ग्राम कोटनपाली और केंद्रीय प्रतिनिधि के लिए श्री पिलेश्वर पटेल ग्राम सम्हर ने अपने अपने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय में उक्त सभी पदों के लिए किसी और के द्वारा नामांकन दाखिल नहीं करने की वजह से निर्वाचन अधिकारी ने चारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
इस प्रकार अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति बागबहरा में अध्यक्ष पद पर श्री कलाराम नायक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री अशोक कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष पद पर श्री अर्जुन पटेल और केंद्रीय प्रतिनिधि पद के लिए श्री पिलेश्वर पटेल निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
निर्वाचन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अखिल भारतीय अघरिया समाज द्वारा केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में के. उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण पटेल और मुख्य संरक्षक महासमुंद श्री होरीलाल पटेल जी को नियुक्त किया गया था। साथ ही निर्वाचन अधिकारी के रूप में सर्वश्री नेहरूलाल पटेल अध्यक्ष सरायपाली, जितेंद्र पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरायपाली, लवकुमार पटेल कोषाध्यक्ष सरायपाली, महेशराम पटेल के. प्रतिनिधि सरायपाली, गिरधारी पटेल विशेष कार्यकारिणी सदस्य सरायपाली, गोपाल चौधरी और श्रीमती विमला पटेल के. महिला सह संयोजिका उपस्थित रहे जिन्होंने चुनाव कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अपनी महती भूमिका निभाई। ग्राम कोमाखान में हुए इस निर्वाचन में पूरे बागबहरा क्षेत्र से
उपस्थित सदस्यों में गोपाल चौधरी, मनोहर पटेल, श्याम लाल नायक, कृपाराम पटेल, शंकर लाल कौशिक, चंद्रहास नायक के साथ 150 से अधिक सामाजिक बंधुउपस्थित थे।।विजय।।